गुरु पूर्णिमा पर ढ़ेलाणा चारभुजा मंदिर पर होंगे कई कार्यक्रम

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के ढ़ेलाणा गांव में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित होंगे । महंत भंवर दास वैष्णव ने बताया कि चारभुजा नाथ मंदिर पर बुधवार 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा, इसमें प्रातः 11:00 बजे से 4:30 बजे तक भजन व हरि कीर्तन किया जाएगा, इस दौरान शिष्य अपने गुरु महंत भंवर दास की पूजा-अर्चना कर आशीर्वचन लेंगे ।।